हापुड़, अप्रैल 30 -- हापुड़। पिछले दिनों हापुड़ में आसमान से आग बरस रही थी, लेकिन दो दिन से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार की रात आसमान में बादल छा गए और आंधी के साथ रिमझिम बारिश की बूंदे गिरी। इससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बुधवार को मौसम साफ रहा, दोपहर में धूप खिली। इसके बावजूद भी दो दिन में छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़क गया। पिछले एक सप्ताह से हापुड़ में मौसम कहर बरपा रहा था। सुबह से ही सूरज की तल्ख किरणों और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जन जीवन बेहाल हो रहा था। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर की तेज धूप की वजह से लोगों ने घर से निकलना लगभग बंद कर दिया था, जिससे बाजारों में चहल पहल कम हो गई। इसका असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा था। लेकिन दो दिन से मौसम के तेवर काफी बदल रहे थे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.