आंधी बारिश से लड़खड़ाया बिजली सिस्टम बिन बिजली सब सून
हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस। मंगलवार की रात आई आंधी बारिश से जिले का बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। शहर से देहात तक कही लाइन में फॉल्ट तो कहीं पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण शहर के कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। दोपहर में सुचारु हुई। वहीं देहात में लोगों को बिजली के दर्शन तक नहीं हुए। बिना बिजली के लोगों को पीने के पानी तक के लिए मुशिकलों का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मी लाइनों में फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे। बेमौसम आंधी बारिश बिजली सिस्टम पर भारी पड़ रही है। शहर, देहात कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की रात को आई आंधी बारिश के दौरान शहर के अलीगढ रोड पर बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। वहीं राधासिटी कालोनी में ट्रांसफार्मर पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.