बरेली, मई 4 -- बरेली। मौसम में एक बार फिर करवट ली। सोमवार तड़के तेज आंधी के बाद शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह नौ बजे तक हुई है। बारिश के चलते बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को पानी की समस्याएं उठानी पड़ी। आंधी के कारण पेड़ गिरने खंभे टूटने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि बारिश के चलते पारा गिरने से मौसम में ठंडा आ गई। बारिश के चलते खेतों में रखा भूसा भीग गया। आंधी बारिश में सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है। क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भीग गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक रहेलखंड के चारों जिलों बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में मौसम बिगड़ा रहेगा। यह भी पढ़ें- Lucknow Weather: लखनऊ में सुबह होते ही अंधेरा; आंधी के साथ जोरदार बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...