आंधी-बारिश से रमईपुर नेवादा में टीनशेड उड़े, टूटे पोल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे आई आंधी और तेज बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण गांव में बिजली के पोल, पेड़, छप्परनुमा मकान, दीवारें, टीनशेड तथा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। कई परिवारों का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, आंधी की चपेट में आने से चारपाई, तख्ता, अलमारी, बेड, चावल, गेहूं समेत खाने-पीने की सामग्री और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए। गांव में लगभग एक दर्जन से अधिक बिजली के पोल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। तूफान से श्रवण कुमार, अनीता देवी, गिरधारी, पन्नालाल, मणि लाल, राम, शिवकुमार, गणपति पाल, बृजलाल, प्यारेलाल, रानी देवी, विमला देवी, जवाहरलाल और मुनीर अहमद सहित कई ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.