आंधी-बारिश से रबी एवं आम की फसल को नुकसान
मधुबनी, मार्च 21 -- बेनीपट्टी निज प्रतिनिधि। शुक्रवार की देर शाम आयी आंधी एवं बारिश से रबी सहित आम फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली के कड़कने से गेहूं एवं तेलहन फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। आंधी आने से गेहूं के पौंधे जिनमें बालियां ले चुका था वह खेतों में गिर गयी है। पौंधा के गिरने से बालियों में आ रहे दाना का सूखने की चिंताएं किसानों को सताने लगी है। वहीं बिजली कड़कने से दलहन एवं तेलहन फसल को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं आम में मधुआ का प्रकोप लग जाने के कारण पानी एवं तेज हवा के कारण पेड़ों से मंजर पूरी तरह से झड़ कर गिर गया है। पेड़ों पर मंजर की जगह केवल टहनी दिखाई देने लगी है। शुक्रवार की शाम से शनिवार की संध्या सामाचार लिखे जाने तक हो रही लगातार बारिश से बाजार से गांव तक की सड़कों पर पानी जमा हो गया है। बाजार में सड़क पर बने दर्जनों ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.