शामली, जून 11 -- शामली। जनपद में बुधवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात से आसमान में घने बादल छा गए और तेज आंधी के साथ रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो गुरुवार सुबह तक जारी रहा। आंधी और बारिश के कारण जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में गिरे पेड़, सौ से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावितभीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। बुधवार रात तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान बादलों से घिर गया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। गुरुवार सुबह भी कई स्थानों...