आगरा, जून 12 -- आगरा-ग्वालियर रोड स्थित ग्राम भाहई में बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी और बारिश से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के पास मोर को मृत अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीण जयपाल सिंह के अनुसार मोर की मौत तेज आंधी और बारिश से हुई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...