जामताड़ा, अप्रैल 28 -- तेज आंधी-बारिश से मिहिजाम में बिजली गुल मिहिजाम, प्रतिनिधि।सोमवार की शाम अचानक तेज़ आंधी और बारिश ने मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुदरत के इस कहर का सबसे बड़ा असर कानगोई सब-स्टेशन के ठीक पीछे देखने को मिला। जहां एक विशालकाय ताड़ का पेड़ धराशायी होकर सीधे दो हाई-टेंशन खंभों पर जा गिरा। जैसे ही भारी-भरकम पेड़ हाई-टेंशन लाइन पर गिरा, तेज़ धमाके के साथ पूरा इलाका बिजली विहीन हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। दो बिजली के खंभे पेड़ के वजन से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के खंभों को लकड़ी की बल्लियों से रोका जिससे ​बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गया।​इन इलाकों में छाया ब्लैकआउट:​कानगोई सब-स्...