आंधी-बारिश से मिली राहत, बिजली व्यवस्था चरमराईआंधी-बारिश से मिली राहत, बिजली व्यवस्था चरमराई
बागपत, जून 12 -- बागपत। गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। शाम करीब सात बजे शुरू हुई तेज हवाओं के बाद हुई बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। वहीं सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर चले तूफान से कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में गिरे पेड़, सौ से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित बिजली कर्मियों ने रातभर फाल्ट खोजकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। उधर, देहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.