आंधी-बारिश से मिली राहत, कई पेड़ धराशायी
सहारनपुर, जून 12 -- बड़गांव, संवाददाता। गुरुवार सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। मौसम का मिजाज अचानक बदलने से तापमान में गिरावट आई और क्षेत्र में ठंडक महसूस की गई। सुबह से चली तेज हवाओं और बारिश के कारण जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। सड़क किनारे तथा खेतों में खड़े कई पेड़ जड़ों समेत उखड़कर गिर गए। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। लगातार पड़ रही तपिश से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में गिरे पेड़, सौ से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित मौसम सुहाना होने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश ने गर्मी से काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.