आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, पांच घंटे गुल रही बिजली
बागपत, जून 6 -- जिलेभर में गुरुवार की देररात आई आंधी-बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं, आंधी के कारण बागपत शहर समेत 50 से अधिक गांवों की बिजली पांच से छह घंटे गुल रही। शुक्रवार की सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिल बिजली लाइनों को दुरूस्त कराया। जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। गुरुवार की शाम एकाएक मौसम ने करवट बदल ली थी। रात्री करीब आठ बजे बागपत में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। हालांकि कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी रूक गई थी, लेकिन मौसम सुहावना हो गया था। यह भी पढ़ें- रात में आंधी- बारिश से गर्मी से राहत, बिजली आपूर्ति बाधित लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई थी। वहीं, रात्री करीब 12 बजे एकाएक मौसम ने फिर से करवट बदली। तेज आंधी के साथ आसमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.