आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, जून में फिर बढ़ेगी तपिश
गंगापार, मई 29 -- गुरुवार शुक्रवार की आधी रात को दो बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ कई क्षेत्रों में बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा के प्रभाव से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। यमुनापार इलाके में मध्य रात्रि में तेज हवाओं के बाद अचानक बादल छा गए और मेघ गर्जना के साथ दो घंटे बारिश का क्रम बरकरार रहा। कहीं कहीं बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि, तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित रही लेकिन गौहनिया क्षेत्र सुबह ग्यारह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।इस यह भी पढ़ें- मौसम की तल्खी से मिली राहत, आंधी-पानी की चेतावनी मौसमी बदलाव से फिलहाल लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.