आंधी-बारिश से मची तबाही, कई घरों के उड़े छप्पर
दरभंगा, मई 22 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड में गुरुवार की दोपहर अचानक आयी चक्रवाती आंधी और तेज बारिश से दोनों प्रखंड क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। चक्रवाती आंधी से कुछ ही समय में सैकड़ों की संख्या में जहां पेड़ पौधे धराशायी हो गये। वही दर्जनों स्थान पर बिजली के खंबे गिर गये। इसके साथ ही लगभग पांच मिनट की आंधी में प्रखंड के लगभग सभी गांवों में टाट, फुस और अलवेस्टर व टिना से बने अधिकांश घरों के छत हवा में उड़ गए या फिर घर धराशायी हो गये। बिजली के पोलों को हुए नुकसान से घबोलिया और सहोरवा पीएस एस के अधिकांश फीडर की विधुत आपूर्ति सेवा बाधित हो गई। बिजली की आपूर्ति बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आंधी का कहर इतना तेज था कि प्रखंड मुख्यालय के भवन पर विसवान टावर गिर गया। बताया जा रहा है कि जहां पूर्वी प्रखंड मुख्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.