मोतिहारी, मई 2 -- मोतिहारी। जिले में आंधी व बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बड़े पैमाने पर मक्का फसल को नुकसान हुआ है। आम के टिकोले व लीची फलों को क्षति हुई है। जबकि बारिश से हरी सब्जी, मिर्च, मूंग,उड़द व गन्ना फसल को काफी लाभ हुआ है। आम व लीची के बचे फलों को बारिश से फायदा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 40 एकड़ से अधिक रकबा में मक्का फसल को नुकसान : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मक्का फसल को नुकसान हुआ है। मक्का की तैयार फसल तेज आंधी से जमींदोज दिख रही है। खेत में तेज हवा के कारण मक्का की फसल पट गई है। कई जगह मक्का में अभी बाली भी नहीं आई थी तब तक तेज हवा से फसल गिर गई है। तुरकौलिया ब्लॉक के बिशुनपुरवा के किसान केदार सिंह,उमेश कुमार सिंह,रिडू कुमार ,अखिलेश सिंह आदि ने बताया कि आंधी से मक्का फसल को भारी क्षति पहुंची है। खेत में...