आंधी-बारिश से मक्के की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता
बदायूं, मई 14 -- तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर बड़ा असर डाला है। सबसे ज्यादा नुकसान मक्का की फसल को हुआ है। कई गांवों में खेतों में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। इसके अलावा मूंगफली, सब्जी और दलहनी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान अब प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। भीषण आंधी-तूफान के दौरान जिले के कई हिस्सों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह बिजली के पोल और तार टूटकर गिर पड़े, जिससे कई गांवों और कस्बों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- भीषण आंधी-बारिश से मीरगंज अस्त-व्यस्त कुछ इलाकों में घंटों तक अंधेरा पसरा रहा। बिजली विभाग की टीमें देर रात तक फाल्ट तलाशने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। आंधी-तूफान के दौरान कई स्थानों पर पेड़ उख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.