आंधी-बारिश से मक्का किसानों का व्यापक नुकसान, कई घरों के छप्पर उड़े
किशनगंज, मार्च 18 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम आई तेज बारिश और देर रात चले आंधी-तूफान ने व्यापक तबाही मचाई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे मंगलवार सुबह ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित रहा। वहीं बिजली आपूर्ति भी कई क्षेत्रों में रात भर बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। बीते तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बीच सोमवार शाम आए तेज तूफान ने मक्का की फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती पंचायतों में बड़ी संख्या में खेतों में खड़ी फसल तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन पर गंभीर संकट मंडराने लगा है। पहले से ही हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.