दुमका, मई 26 -- रानेश्वर , प्रतिनिधि। रविवार शाम को अचानक आई आंधी-बारिश से भारी तबाही हुई है। घटना के तुरंत बाद बिजली गायब हो गयी, जो करीब 24 घण्टे गुजरने के बाद भी पुनर्बहाल नहीं हुई। तेज आंधी की चपेट में आकर कई पेड़ की डाली ,ताड़ के वृक्ष, छोटी झोपड़ी में चाय की दुकान घरों के टीन के छप्पर भी उड़ गए है। बिजली के पोल, पोल से बिजली तार भी टूटकर गिर पड़े है। सोमवार दोपहर बाद भी इलाके में बिजली पुनर्बहाल नहीं हुई। इधर उत्पन्न बिजली संकट लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बिजली से संचालित उपकरण बंद पड़े है। यह भी पढ़ें- आसनबनी में अचानक आई आंधी-तूफान से भारी तबाही, 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल भीषण गर्मी से लोग परेशान है। ऊपर से बिजली संकट से लोग त्रस्त है। उपभोक्ता अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- रविवार शाम से हुई गुल बिजली...