अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आंधी और बारिश के चलते सोमवार को बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। रात से ही शुरू हुई खराबी का असर सुबह तक बना रहा, जिससे शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शिवपुरी, गंगा धाम फेस-2 (मथुरा रोड फीडर), एडीए विकास नगर (आगरा रोड), स्वर्ण जयंती नगर, कुलदीप बिहार, रामघाट रोड स्थित अवंतिका फेस-1 और सुदामापुरी फीडर से जुड़े मोहल्लों में लोगों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रावण टीला, शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों में 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रही। कहीं 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई तो कहीं ट्रांसफार्मर में न्यूट्रल फ्यूज उड़ने से वोल्टेज गिर गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, उपभोक्ता परेशान सुदामापुरी सबस्टेशन पर जंपर जलने की वजह से सप्लाई बाधित रही। रावण ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.