सोनभद्र, मई 30 -- अनपरा,संवाददाता। आंधी-बारिश से सूबे की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। तापमान में कमी के बीच पारेषण-वितरण व्यवस्था की खामियों से सूबे की बिजली खपत में शुक्रवार को लगभग 166 मियू की भारी कमी दर्ज की गयी। 33 मियू की रोस्टरिंग बंद करने के बाद भी गुरुवार को 641 मियू से घटकर खपत महज 475 मियू रह गयी। पीक डिमाण्ड में भी भारी गिरावट आयी है। एक दिन पूर्व 30607 मेगावाट से 5888 मेगावाट घटकर पीक डिमाण्ड 24719 मेगावाट रह गयी। नतीजतन 2230 मेगावाट की अनपरा-ओबरा समेत प्रदेश की आधा दर्जन इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद होने पर भी कमोबेश सभी बिजलीघरों के उत्पादन को कम कराया गया। यह भी पढ़ें- तकनीकी खराबियों से ठप रहे 2656 मेगावॉट क्षमता के पावर प्लांट मांग न होने से रिहन्द और ओबरा जलविद्युत गृहों से उत्पादन बंद करा दिया गया है। फुललो...