सोनभद्र, मई 1 -- अनपरा,संवाददाता। आंधी-बारिश से तापमान में आयी गिरावट से प्रदेश की बिजली खपत बुरी तरह लुढ़क गयी है। 29475 मेगावाट पहुंच गयी बिजली की पीक डिमाण्ड 5329 मेगावाट घट कर गुरुवार रात्रि में महज 24146 मेगावाट रह गयी। रोजाना बिजली खपत में भी 156 मियू की कमी आयी है। यूपीएसएलडीसी के मुताबिक आंधी-बारिश के कारण 587 मियू के रिकार्ड स्तर से घटकर बिजली खपत गुरुवार को महज 431 मियू रह गयी है। ग्रिड सम्भालने के लिए उत्पादन निगम के जवाहरपुर की 660 मेगावाट की दोनों,हरदुआगंज की सातवीं,आठवीं और नौंवीं इकाइयां रात्रि मे 00:30 बजे से बंद करा दी गयी। बजाज एनर्जी की भी तमाम इकाइयां बंद की गयी है। यह भी पढ़ें- अनपरा की 500 मेगावाट की चौथी इकाई बंद अनपरा की पांच सौ मेगावाट की चौथी और ओबरा की 200मेगावाट की 13वीं इकाइयां बंद होने पर भी कई बिजलीघरों को भ...