अलीगढ़, मई 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। गुरुवार व शुक्रवार को इसका असर शहर से देहात तक देखने को मिला। जिलेभर में 232 विद्युत पोल गिर गए, 58 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। 11 केवी लाइनों पर नौ बड़े ब्रेकडाउन दर्ज किए गए। इसके चलते कई उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही। हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें रातभर और पूरे दिन मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। शुक्रवार देर रात तक कई उपकेंद्रों की 33 केवी सप्लाई प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पोल, लाइन क्षतिग्रस्त कई घंटे बना रहा बिजली संकटबिजली आपूर्ति में बाधा एलमपुर, मथुरा रोड, हाथरस अड्डा और बाहरद्वारी सहित कई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिज...