सहारनपुर, मई 4 -- रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज आंधी और बारिश के साथ जिलेभर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। करीब रात 12 बजे शुरू हुई तेज हवाओं ने देखते ही देखते हालात बदल दिए। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि धूल भरी आंधी के कारण लोगों को घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद करने को मजबूर होना पड़ा। आंधी के बाद हुई बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी, लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे हजारों लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। लोग रातभर करवटें बदलते रहे और नींद पूरी नहीं हो सकी। बिजली गुल होने का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे व्यापारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.