बदायूं, अप्रैल 8 -- बीती रात आई तेज हवा और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में घंटों से बिजली न आने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। गांव देहात में बिजली न होने से लोगों के मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। वहीं समर्सिबल पंप बंद होने से पानी की समस्या खड़ी हो गई है और इन्वेर्टर भी चार्ज न होने से घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरह ठप हो गई हैं। जिससे ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.