शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। जिले में शुक्रवार को आई आंधी और शनिवार शाम तेज हवा और कई जगहों पर आंधी संग हुई हल्की बारिश के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। हालात यह है कि दो दिन बीतने के बाद भी कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। आंधी के दौरान कई स्थानों पर बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बिजली संकट गहरा गया। अल्हागंज, मिर्जापुर, कलान, मदनापुर सहित कई क्षेत्रों के लोग लगातार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल को लेकर सामने आई है, क्योंकि मोटर न चल पाने से लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं मोबाइल फोन चार्ज न होने से संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।सेहरामऊ दक्षिणी के बादशाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.