दुमका, मार्च 23 -- गोपीकांदर। प्रतिनिधि गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धावाडंगाल गांव में बीते शाम को आई आंधी बारिश से बिजली खंभा गिर जाने से दर्जनों गांवों में बिजली बाधित हो गई है। जिससे इन सभी गांवों के लोग अंधेरे में रखने को मजबूर हो गए हैं। बिजली खंभा धावाडांगल गांव के सुंदर देहरी के घर के बगल में गिर पड़ा है। श्री देहरी ने बताया कि मुड़ासोल, कोलाजोड़ा, अमरपानी, भालकी, गोगाजोड़, पिपरजोरिया, पिंडरगाड़िया, बैंगडोभा, छोटा बथान एवं बड़ाबथान सहित दर्जनों गांवों में बिजली पूरी तरह से बाधित हो गया है। आगे श्री देहरी ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है। अब ग्रामीण बिजली विभाग पर आस लगाए हुए हैं कि कितनी जल्द बिजली खंभा को खड़ा कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में पहल करते हैं।-फोटो-22दुमका-217, कैप्सन- आंधी बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.