किशनगंज, मार्च 13 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। बेमौसम हुई इस बारिश से सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। जानकारी के अनुसार मोहामारी, डोरिया, दुबरी, आमडांगी, मालटोली, आठगछिया सहित आसपास के कई गांवों में दर्जनों किसानों के दर्जनों एकड़ में लगी मक्के की फसल हवा के झोंकों से गिर गई है। किसानों का कहना है कि इस समय मक्का की फसल दाने बनने की अवस्था में थी, ऐसे में फसल के गिर जाने से उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा। तेज हवा और बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में रातभर बिजली सेवा भी पूरी तरह बाधित रही। कई गांवों में देर रात तक बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.