हरदोई, अप्रैल 7 -- हरपालपुर। तेज आंधी व बारिश के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से एक किशोर की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरवल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी धर्मेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र नितिन मंगलवार की शाम करीब सात बजे बाइक से हरपालपुर जा रहा था। तभी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौंसार मार्ग पर भभूतिपुरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार हादसे के दौरान तेज हवाएं चल रही थी। तथा बारिश भी हो रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है मृतक धर्मेंद्र का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.