आंधी-बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुवार को दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम होते ही बड़ी राहत मिली। अचानक मौसम का मिजाज बदला और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में धूल भरी हवाओं ने पहले असर दिखाया, जिसके बाद झमाझम बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया। दिनभर पसीने और चिपचिपी गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। सड़कों पर जहां धूप के कारण सन्नाटा था, वहीं बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुआ है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में गिरे ओले; कल से दो दिन तेज धूप, फिर 3 दिन बारिश के आसार, 6 मई तक का हाल दिनभर की तेज गर्मी के बाद वातावरण में नमी बढ़ी, जिससे शाम के समय आंधी और बारिश की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.