लखीमपुरखीरी, मई 1 -- लखीमपुर में गुरुवार रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शाम होते-होते हल्की ठंडी हवाएं चलने लगीं। देर रात झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले के कई इलाकों में ओले भी गिरे। तेज आंधी में कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। बिजली के तार और खंभे भी टूट गए। भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन देहात इलाके में बिजली गुल हो गई। वहीं आम और गेहूं की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश का असर शुक्रवार सुबह भी देखने को मिला। सुबह का मौसम बेहद सुहावना रहा और ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत महसूस की। दिनभर आसमान में बादल आते-जाते रहे, जिससे धूप का असर कम बना रहा। तापमान में गिरावट के कारण पूरे दिन गर्मी का एहसास लगभग नहीं हुआ, जबकि मई माह की शुरुआत में आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है। मौसम सुहावना...