बक्सर, अप्रैल 29 -- चौसा, एक संवाददाता। अप्रैल के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच बुधवार की शाम में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। मौसम के इस बदले हुए रुख ने अपना ऐसा रुप रंग दिखाया कि दिन में ही रात हो गई। तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इस दौरान ऐसा कहर बरपाया कि हर तरफ उड़ती हुई धूल से लोग बेहाल हो गये। चौसा, राजपुर और डुमरांव सहित पूरे बक्सर जिले में मौसम के इस बदले हुए रुप से लोग बेहाल हो गये। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिन में छाया अंधेरामौसम की स्थिति आंधी-तूफान की वजह से शाम साढ़े चार-पांच बजे ही चारों तरफ़ अंधेरा छा गया। गांव और शहर की बत्ती गुल हो गयी। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चलने लगे। इस दौरान सड़क जाम होने से भी लोगों को परेशानियों से रुबरु होना पड़ गया।बुधवार को शादी-विवाह का लगन होने के कारण लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.