आंधी बारिश से फुल्लीडुमर की दुकानों में घुसा पानी
बांका, मई 30 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। शुक्रवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने फुल्लीडुमर मुख्य बाजार की व्यवस्था की पोल खोल दी। भारी वर्षा के कारण बाजार की दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया। जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना से आक्रोशित बाजारवासियों ने मुख्य सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते सड़क पर छोटी और बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फुल्लीडुमर थाना पुलिस एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बाजारवासियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय मांगों को लेकर भाकपा माले का धरना आज इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों में अटल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.