आंधी-बारिश से फसल तबाह, 44 किसानों को मिलेगा मुआवजा
सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। पिछले दिनों आई आंधी-बारिश से जिले में 5 गांवों के 44 किसानों की 165 बीघा फसल तबाह हुई थी जिसकी एवज में उन्हें 1.26 लाख का मुआवजा मिलेगा। प्रशासन ने नुकसान के सर्वे के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी है। खास है कि 30 प्रतिशत के नुकसान पर ही मुआवजा देने का प्रावधान है। अफसरों के अनुसार ये सभी पांचों गांव सदर तहसील क्षेत्र के ही है। खास है कि हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सर्वे करने और फसल क्षति का मुआवजा देने के आदेश दिए थे जिस पर प्रशासन द्वारा कराए सर्वे में पांच गांवों के 44 किसानों की कुल 165 बीघा फसल को नुकसान होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को करीब 1.26 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रस्ताव शासन को भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.