गोड्डा, मार्च 24 -- महगामा प्रतिनिधि: जिले सहित महगामा प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अचानक बदले मौसम के कारण दलहन की फसलें मसूर,चना और खेसारी के साथ-साथ गेहूं की तैयार फसल भी खेतों में गिर गई है। सरसों की खेती पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है, जिससे व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।किसानों का कहना है कि फसलें कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन बेमौसम आंधी और बारिश ने पूरी स्थिति बिगाड़ दी। गिरे हुए पौधों में नमी बढ़ने से दानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई खेतों में पानी जमा होने से फसल सड़ने लगी है, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की संभावना है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।स्थानीय किसान सफीक, मंसूर, महफूज, अहमद, इब्राहिम,दयानंद,आलोक सिंह और लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.