गया, अप्रैल 30 -- फतेहपुर में बुधवार अपराह्न से शुरू हुई आंधी और बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया। देर रात से गुरुवार सुबह और अपराह्न में रुक-रुककर हुई बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने वातावरण को ठंडा कर दिया। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान फतेहपुर वासियों के लिए यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं रहा। लोग सुबह के समय खुले में निकलकर ठंडे मौसम का आनंद लेते नजर आए। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-पानी से मौसम सुहाना, जमकर बरसे मेघ वहीं, बाजारों और चौक-चौराहों पर भी चहल-पहल सामान्य से अधिक देखने को मिली। दिन में धूप निकली और फिर दोपहर बाद तीन बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और ठंडी हवा चलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.