आंधी-बारिश से प्रभावित लोगों को तेजी से राहत पहुंचाएं : योगी
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश और तेज हवा से पैदा हुई स्थिति से प्रभावित लोगों को तेजी से राहत पहुंचाई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पर जो प्रभाव पड़ा है, उसे अगले 24 घंटे में दुरुस्त कर लिया जाए। बारिश के चलते जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराकर पक्के आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री सोमवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो दिन पूर्व हुई बारिश और आंधी के असर की भी जानकारी ली। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बारिश के बाद प्रशासन की तरफ से किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.