सोनभद्र, मई 4 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल में सोमवार अपरान्ह आंधी-बारिश ने जमकर तांडव मचाया। दोपहर तीन बजे शुरू हुई लगभग एक घंटे की आंधी में विशाल वृक्ष और बिजली के खम्भें ही नही डबल पोल पर लगे 160 केवीए और 25 केवीए के ट्रांसफार्मर भी धाराशायी हो गये। लोगों के मुताबिक आंधी में पास खड़ी जेसीबी खम्भे पर गिरने से यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्तआंधी के प्रभाव घरों-गैराजों पर लगायी टीन की चादरें घातक हो गयी। हवा में उड़कर कई किलोमीटर दूर तक तैरती नजर आयी। हाइवे पर शापिंग मॉल के निकट बाइक सवार के उपर गिरी चादर से बाइक सवार बाल-बाल बचा। वार्डक्रमांक-3 आजाद नगर में घरों में पानी घुस गया। जलनिकासी के लिए नाली की साफ-सफाई कागजों पर दिखी। शक्तिनगर संवाददाता अनुसार आसमान में बादल से गहर...