हाथरस, मई 29 -- हाथरस। बीते गुरुवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश बिजली सिस्टम पर कहर बनकर टूटी। आंधी-बारिश के चलते कई स्थानों पर लाइन और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके चलते शहर से लेकर देहात क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले फीडरों की लगातार कई-कई घंटे तक बिजली गुल रही। गुरुवार की रात को भी शहर के कई इलाकों में कहीं चार घंटे तो कहीं आठ घंटे बिजली संकट बना रहा। जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इधर, जिले कई देहात और कस्बा में शुक्रवार को भी बिजली संकट की समस्या बनी रही। बीते गुरुवार की शाम को अचानक से मौसम खराब हो गया था। तेज हवाओं के साथ शहर में बारिश हुई थी। बारिश के चलते देहात क्षेत्र में विद्युत खंभे, लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडर ब्रेक डाउन हो गए। जिसके चलते बिजली सि...