आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति हुई ठप
बागपत, मई 4 -- बागपत। रविवार देर शाम आंधी-तूफान और बारिश से जिलेभर की बत्ती घंटों गुल रही। जगह-जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने और पोल उखड़ने से बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के साथ 200 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। कुछ जगह सोमवार शाम तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी। वहीं तीन जगह ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से फुंक गए। रविवार की शाम आंधी तूफान से जगह-जगह ब्रेकडाउन हो गया। पूर्वी यमुना नहर की पटरी से निकलने वाले रजवाहे पर अर्जुनपुरम कालोनी के समीप यूकेलिप्टस का पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे बड़ौत शहर के अलावा दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिनौली रोड, सूर्य नगर, साकेत, कालोनी, न्यू राम नगर कालोनी, पटेल नगर, पठानकोठ, बावली चुंगी, छपरौली चुंगी, कोताना रोड, बड़का रोड, पट्टी मेहर, गुराना रोड, बिजरौल रोड पर फाल्ट के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.