आंधी-बारिश से पालकोट में घर उजड़ा
गुमला, मार्च 31 -- पालकोट। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने पालकोट के ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई है। सोमवार अपराहन में आई आंधी-बारिश में जबरा बरीटोली गांव निवासी सोमरा गोप का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा के झोंकों ने घर पर लगे एस्बेस्टस की छत को उड़ा दिया। जिससे घर के अंदर रखा सामान भी बर्बाद हो गया। अचानक आई इस आपदा से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 60 हजार रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।घर उजड़ जाने के कारण सोमरा गोप का परिवार फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है,ताकि उन्हें जल्द राहत मिल सके और रहने की व्यवस्था बहाल हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.