हिन्दुस्तान टीम, मई 8 -- Patna News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार दोपहर बाद बिगड़े मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया। आंधी के साथ हुई बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर गए और टीन-छप्पर उड़ गए। कई गाड़ियां पेड़ों के नीचे दब गईं। पेड़ के नीचे दबने से ऑटो सवार 3 लोगों की मौत की सूचना है। एक नारियल विक्रेता की भी मौत हुई है। कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। लगभग आधा घंटा की आंधी और बारिश से पटना में तबाही भरा मंजर बन गया। दोपहर के समय काले बादल छाने से अंधेरा छा गया, तो बादल छंटने के बाद फिर से सूरज भी निकल गया। बरसात के बाद पटना की सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पटना जू को बंद कर दिया गया है। पटना में शाम 4 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आंधी की वजह से कई इलाकों में पेड़ सड़क और घर-दुका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.