साहिबगंज, मार्च 16 -- बरहरवा/उधवा। साहिबगंज जिले के विभिन्न हिस्सों में रविवार की रात को आई आंधी-बारिश से काफी नुकसान हुए हैं। बरहड़वा क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिर गए। आंधी की वजह से कई बिजली के खंभे भी टूट गए। इसके चलते रात भर बरहरवा व आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। जानकारी के अनुसार तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ सड़क और बिजली तारों पर गिर गए। इससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और आपूर्ति बंद करनी पड़ी। अचानक बिजली चले जाने से लोगों को रात भर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह विद्युत बोर्ड की टीम क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को ठीक करने में जुटी रही। विभागीय कर्मियों ने गिरे पेड़ों को हटाकर लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। उधर, उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रविवार की देर शाम आंधी-तूफान से भारी नुकसान हुआ है। तेज...