एटा, मई 1 -- गुरुवार की शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जिले के विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। प्रकृति के इस तांडव ने न केवल शहर बल्कि देहात क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 232 से अधिक बिजली के पोल टूटने और लाइनों पर भारी पेड़ गिरने से आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो गई। गुरुवार शाम जैसे ही मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं के साथ बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। सकीट, जलेसर टाउन, आईटीआई जलेसर, जैथरा, पिलुआ, मारहरा, राजा का रामपुर एवं अलीगंज बिजलीघर की 33 एवं 11 केवी लाइने 200 से अधिक के साथ धरासायी हो गई। इसके कारण संबंधित सभी सात बिजलीघर रात भर ब्रेकडाउन बने रहे और बिजलीघरों से जुड़े करीब 400 से अधिक गांव देहात क्षेत्र में गुरुवार रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.