आंधी-बारिश से दस घंटे बिजली गुल, जगह-जगह जलभराव
रामपुर, मई 31 -- रामपुर। आंधी-बारिश से जिले का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और अंदरूनी गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा करीब दस घंटे तक बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर सोमवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। जिले में शनिवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। रविवार को भी शाम को बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जो रविवार को पांच डिग्री गिरकर 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.