कानपुर, अप्रैल 4 -- शनिवार को देरशाम आई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से बसों का संचालन प्रभावित हुआ। शाम पांच से रात आठ बजे के बीच झकरकटी और चुन्नीगंज बस डिपो से लखनऊ, मेरठ, मैनपुरी, आगरा, दिल्ली,पूर्चांचल रूटों पर जाने वाली 56 बसें निरस्त हो गई क्योंकि सवारियां ही नहीं पहुंची। बारिश थमने के बाद इन बसों को रात नौ बजे के बाद चलाने का निर्देश प्रबंधन ने चालक दल को दिए है। साथ ही सलाह दी है कि रात के समय 50 किमी से अधिक की गति से संचालन न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...