भागलपुर, मई 22 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। गुरुवार की शाम अचानक आई तेज आंधी एवं बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विभिन्न कार्यों से बाहर निकले ज्यादातर लोगों को अकारण भींगना पड़ा। हाट बाजार में खरीद बिक्री कर रहे लोगों का सारा सामान भींग गया। आम के फल को भी मामूली नुकसान पहुंचा। बारिश एवं हवा से कई जगह बिजली की तार गिर जाने से बिजली गुल हो गई। बिजलीकर्मियों ने बताया कि ककरघट के पास 33 केवी बिजली तार पर एक पेड़ गिर गया। जिससे तकरीबन दो ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। हालांकि काफी मशक्कत से पेड़ को हटाया गया, तब आपूर्ति बहाल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...