आंधी-बारिश से तबाही, 12 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई
गंगापार, मई 29 -- भोर में आई तेज आंधी और बारिश ने कस्बा भारतगंज समेत आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह बड़े पेड़ और उनकी डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि कई घरों और दुकानों के टिनशेड उड़ गए। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट जाने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और 12 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने महीने में दूसरी बार जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते मुख्य मार्गों सहित कई संपर्क सड़कों पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो हर ओर टूटे पेड़, बिखरे बिजली के तार और क्षतिग्रस्त टिनशेड नजर आए। बिजली गुल होने से कस्बे में पेयजल संकट भी गहरा गया। ट्यूबवेलों की मोटरें बंद रहने से लोगों को हैंडपंप और कुओं का सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.