फतेहपुर, मई 4 -- फतेहपुर। जिले में सोमवार को मौसम ने पूरे दिन आंख-मिचौली खेली। सुबह तड़के चली तेज आंधी और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सुबह करीब 11 बजे के बाद तेज धूप निकल आई, जिससे गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। लोग दोपहर की बढ़ती तपिश से परेशान हो ही रहे थे कि अचानक मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश रुकने के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को काफी असहज किया। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत नुकसान और बिजली संकट बारिश के साथ चली तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.