आंधी-बारिश से ठप हुई बिजली,आपूर्ति लाइन हुई तहस-नहस
गोपालगंज, जून 22 -- गोपालगंज। जिले में सोमवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। शहर से लेकर गांव तक घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवा के कारण 11 हजार व 33 हजार वोल्ट की दो दर्जन से अधिक फीडर लाइन ब्रेकडाउन हो गईं। कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां बिजली के तार पर गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों और एलटी लाइन में जगह-जगह फाल्ट आने से आपूर्ति ठप पड़ गई। आंधी-पानी थमने के बाद बिजली कंपनी के लाइनमैन और मानव बल की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुट गईं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई जगह 11 व 33 हजार वोल्ट की लाइनें टूटकर गिर गई हैं तथा इंसुलेटर और जंफर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई ट्रांसफार्मरों पर पेड़ों की टहनियां गिरने की जानकारी मिली है। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.