लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा में सोमवार की शाम मौसम के तेवर बदल गए और देर रात तक रुक रुक कर बारिश होती रही। बिजली चमकने, बादल गरजने और तेज हवा के साथ हुई बारिश ने एक बार फिर से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट ला दी है। लोगों को गर्म कपड़े फिर वापस निकालने की नौबत आ गई। तेज आंधी से कई जगह पेड़ उखाड़ने और पेड़ों की डालियां टूटने के साथ घर और परिसंपत्ति को नुकसान होने की सूचना है। बिजली कड़कने और तेज हवा के साथ बारिश शुरू होते ही जिले में बिजली गुल हो गई। नगरपालिका चुनाव संपन्न कराकर घर लौट रहे मतदान कर्मियों को खराब मौसम के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार आंधी बारिश से बिजली उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। शहर के साथ ग्रामीण इलाके भी अंधेरे में डूब गए हैं। हालांकि आम की फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.