एटा, अप्रैल 1 -- आंधी-बारिश के दौरान जनपदभर में तीन दर्जन से अधिक विद्युत पोल टूट गए, जिस वजह से शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत लाइन भी अस्त-व्यस्त हो गई। विद्युत पोल, लाइनों को नुकसान होने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिल सकी। मंगलवार शाम से शुरू हुई आंधी-बारिश का क्रम देररात तक जारी रहा। रह-रहकर आसमान में बिजली की गरज के साथ बारिश होती रही, जिस वजह से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। मार्गों पर पेड़ टूटकर गिरने से वाहनों का आवागमन भी बारिश रहा। ग्रामीणों की मदद से लोगों ने कई घंटे के बाद सुचारू किया जा सका। आगरा रोड पर मरगोजिया, बावसा, बसुंधरा और हजारा नहर के आसपास आधा दर्जन पेड़ आंधी में टूटकर गिर गए। इसके टूटने के दौरान मार्ग पर लोगों का आवागमन हो रहा था।गनीमत रही कि किसी राहगीर के साथ ...